अंधेरी पूर्व विधानसभा में भाजपा की ओर से कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम हुआ संपन्न.

Date:

हरीशचंद्र पाठक/ मुंबई वार्ता

नववर्ष के अवसर पर मुंबई में अनेक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तर्ज़ पर अँधेरी पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक ७९ में बुधवार की शाम को भाजपा मुम्बई सचिव व अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा ” कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम ” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि अँधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी भाई पटेल व सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी थे। जबकि विशेष अतिथि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, इन्द्रसेन उपाध्याय , प्रमोद पांडेय थे। कैलेंडर विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से रामजी पांडेय , भास्कर नाकटे , नरेंद्र शुक्ला ,रोहित रावल , जय प्रकाश चौबे , उत्तम पांडेय , सुभाष दुबे ,सुनील करपे,पंकज पांडेय , साहब लाल चौबे उपस्थित थे।

भाजपा मुंबई सचिव अजय तिवारी ने उपस्थित लोगों को नववर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना पाटणकर ,प्रियंका मुंगेकर, साधना मिश्रा ,आरती मशुरकर ,रजनी पाटिल ,गीता दरवेशी ,मनीषा यादव , अपूर्वा सावंत ,श्रमिका घडिगावकर का योगदान सराहनीय रहा। कैलेंडर विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। मेहमानों का स्वागत अजय तिवारी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...