अखिल विश्व गायत्री परिवार ने निकाली कलश शोभा यात्रा।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

डोंबिवली (पश्चिम)भागशाला मैदान में विगत सप्ताह से चल रही गायत्री महायज्ञ की तैयारी, गायत्री परिवार डोंबिवली के ट्रस्टियों द्वारा आयोजित किया गया है। शुक्रवार दिनांक 4 अप्रैल 2025 से सोमवार दिनांक 7 अप्रैल 2025 तक 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का आगाज कलश शोभा यात्रा के रुप में आज शिव मंदिर, रामनगर डोंबिवली पूर्व से सैकड़ों भक्तों‌ के सहयोग से जन जागरण हेतु निकाली गई। रथ,बाजा और गायत्री मां के जयकारे के साथ डोंबिवली पूर्व से‌ कोपर पुल पार कर पंडित दिनदयाल उपाध्याय रोड,दिनदयाल उपाध्याय चौक,गुप्ते रोड,सुभाषचंद्र रोड होते हुए भागशाला मैदान तक आयेगी। जहां विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्यों की उपस्थिति में कलशयात्रा का समापन किया गया।

कवि एवं भक्त अनिल कुमार राही ने कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप को बताया कि ऐसे महायज्ञ का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की संस्था डोंबिवली गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी श्रीमती संध्याताई डोंबिवलीकर, अनंत प्रसाद त्रिपाठी,कमलेश सेठ,हरीश सेटी,आशीष कुमार सिंह, जयवंत झुंझारराव ने गायत्री परिवार के सहयोग से किया है।

● कलश शोभा यात्रा पश्चात शांतिकुंज गायत्री से प्रकाशित पुस्तक मेला,गरबा का उद्घाटन किया गया।

अंत में आरती एवं प्रसाद के साथ समापन हुआ।5 अप्रैल को देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ संस्कार,जनेऊ,संगीत प्रवचन आदि,6 अप्रैल को देव पूजन के साथ 11,11 1 दीप प्रज्वलन तथा अतिथि सम्मान तथा 7 अप्रैल को देव पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद का प्राविधान है।

आयोजक समूह ने मुंबई, नवी मुंबई एवं ठाणे महानगर के नागरिकों एवं गायत्री परिवार से जुड़े सभी भाइयों,माताओं एवं बहनों को इस महायज्ञ में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुम्ब्रा बाईपास पर दो ट्रकों के बीच दबी कार,ड्राइवर की हुई मृत्यु।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी मुम्ब्रा बाईपास पर आज सुबह...

मनपा अधिकारियों की शह पर बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांद्रा पूर्व मे महानगर...

क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स का क्रूर चेहरा होगा उजागर ।

मुंबई वार्ता संवाददाता ■ कैट का राष्ट्रीय सम्मेलन...