● अडानी इलेक्ट्रिसिटी दफ़्तर से IT इंजिनियर ने चुराए 10 लैपटॉप.
● MHB पुलिस ने आरोपी इंजिनियर को किया गिरफ्तार. लैपटॉप हुआ जब्त.
सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित MHB पुलिस स्टेशन ने अडानी इलेक्ट्रिसिटी में काम करने वाले एक IT इंजिनियर को 10 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया है। इंजिनियर अडानी दफ़्तर से लैपटॉप चुराकर सस्ते दामों में बेंचने की तैयारी में था। MHB पुलिस ने महज कुछ ही घंटो मे आरोपी इंजिनियर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 10 लैपटॉप भी जब्त कर लिया है जिसकी कीमत है करीब साढ़े 6 लाख रूपये।


MHB पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक दादासाहेब सिद्धे के अनुसार आरोपी IT इंजिनियर विवेक मेहुल साहनी काफ़ी लंबे समय से बोरीवली अडानी इलेक्ट्रिसिटी में बतौर IT इंजिनियर काम कर रहा था। पिछले कुछ महीने पहले उसका कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद अडानी कंपनी ने उसे निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिये IT इंजिनियर ने करीब डेढ़ महीने के बाद अडानी इलेक्ट्रिसिटी दफ़्तर गया और अपना आई कार्ड दिखाकर अंदर दाखिल हुआ और फिर कम्पनी के कार्यालय में रखे 7 लैपटॉप अपने बैग में भरकर वहां से निकल गया। अडानी कंपनी के लोगों ने जब दफ़तर से लैपटॉप गायब देखा तो इसकी शिकायत MHB पुलिस को दी।
पुलिस ने CCTV की जाँच के आधार पर आरोपी को नालासोपरा से गिरफ्तार कर उनके घर की तलाशी ली तो घर से चोरी के 10 लैपटॉप मिले, जिसकी कुछ कीमत करीब साढ़े 6 लाख रूपये बताई जा रही है।
MHB पुलिस अब आगे की जाँच में जुटी है ।


