मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पनवेल शहर के करंजडे सेक्टर-७ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपनी पत्नी के साथ चचेरे भाई के अनैतिक संबंधों से गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
गौरतलब है कि पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन की बिट मार्शल टीम ने महज एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात को सुलझा लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, २६ सितंबर की रात ८.३० बजे पुलिस को डायल ११२ के जरिए सूचना मिली कि करंजडे सेक्टर-७ पुलिस चौकी के सामने सड़क पर एक ४५ वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। बिट मार्शल टीम तुरंत मौके पर पहुँची। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी।
पुलिस अंमलदार विलास बिराजी करंडे और राजेंद्र कृष्ण केनी ने घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों से जानकारी जुटाई। उन्होंने घटनास्थल पर पूछताछ की कि आरोपी कैसा था। वह कौन था। उसे कौन जानता था। उसके बाद उन्हें मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी नागेश वाल्या काले भागने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उससे कड़ी पूछताछ की गई। इसमें उसने कबूल किया कि उसने दत्तू वाल्या काले की हत्या की है।
हत्या करने वाला और मारा गया दोनों भाई थे। मारे गए दत्तू काले का अपने चचेरे भाई की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध था। यह मामला सामने आने के बाद आरोपी नागेश गुस्से में था। साथ ही उसने अपने भाई को सबक सिखाने की ठान ली। गुस्से में आकर नागेश ने दत्तू के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


