मनोज अहिरे / मुंबई वार्ता

महिला दिवस के अवसर पर अभय एजुकेशन सेंटर द्वारा विक्रोली विभाग की मेधावी महिलाओं को वरिष्ठ पत्रकार राही भिड़े द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का सूत्रसंचालन डॉ. सुचिता पाटिल द्वारा निर्मित किया गया।
सांसद एवं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो.वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि आज के आधुनिक युग में न केवल भारत में बल्कि पुरे विश्वभर में महिलाओं ने शिक्षा, सामाजिककार्य, राजनीति, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
इस कार्यक्रम में विधायक ज्योति गायकवाड़, संयुक्त श्रम आयुक्त शिरीन लोखंडे, विधि अधिकारी स्मिता गायकवाड़, केईएम अस्पताल की डॉ.नीलम साठे, राजर्षि शाहू विधि महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और कार्यालय की महिला कर्मचारी सहित विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।