अभिनेता राहुल सोलापुरकर के वक्तव्य के खिलाफ चांदीवली में शिवसेना ने किया विरोध प्रदर्शन.

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

अभिनेता राहुल सोलापुरकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज और डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में दिए गए वक्तव्य की पूरे राज्य में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और राजनीतिक माहौल गरमा गया है।. महापुरुषों को लेकर दिए गए वक्तव्य को लेकर राहुल सोलापुरकर के खिलाफ हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

राहुल सोलापुरकर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर दिए गए वक्तव्य के विरोध में चांदीवली विधानसभा में शिवसेना विधायक दिलीप लांडे के नेतृत्व में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया।

गुरुवार 13 फरवरी को विधायक दिलीप लांडे के नेतृत्व में घाटकोपर अंधेरी लिंक रोड स्थित साकीनाका जंक्शन पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राहुल सोलापुरकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और राहुल सोलापुरकर की तस्वीर भी जलाई गई। राहुल सोलापुरकर के महापुरुषों का अपमान करने वाले बयान की सार्वजनिक तौर पर निंदा हो रही है।

विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि वह इस मामले में पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग करेंगे और राहुल सोलापुरकर को सड़कों पर नहीं घूमने देंगे . इस अवसर पर शिवसेना चांदीवली महिला प्रभाग प्रमुख चंद्रप्रभा मोरे, विधान सभा प्रमुख अशोक माटेकर, पूजा गावड़े, उप प्रभाग प्रमुख सागर तुलसकर, शाखा प्रमुख नितिन चव्हाण, सुशील जाधव, शैलेश निंबालकर, नितिन गोखले, महेश पाणिग्रही सहित अन्य पदाधिकारी और शिवसैनिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...