मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अमरावती शहर में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या कर दी गई है। मारे गए अधिकारी का नाम अब्दुल कलाम अब्दुल कादर है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कलाम के दोपहिया वाहन को पहले एक कार ने टक्कर मारी। फिर उनके पेट और छाती पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले के बाद हमलावर भाग गए। इस हत्या के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पता चला है कि पांच से छह हमलावर शामिल थे और वे भाग गए हैं। इस हमले में कलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया ने घटनास्थल का दौरा किया। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें भेजी गई हैं। इन हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की जा रही है।