काला चौकी में मना 13 वां स्थापना दिवस
30 गौशालाओं को 60 लाख का अनुदान निस्वार्थ सेवा से जारी है अभियान : मुनि विनम्र सागर
वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

बाल्यकाल में दीक्षा लेकर आगम-निगम का अध्ययन कर जैन श्रद्धालुओं के जीवन को प्रेरणा देने वाले जैन मुनि विनम्रसागर महाराज एवं उपाध्याय विनीत सागर महाराज द्वारा स्थापित अहिंसा संघ का 13 वां स्थापना दिवस अहिंसा महोत्सव-2025 के रूप में आयोजित किया गया।


दक्षिण मुंबई के चिंचपोकली पूर्व, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर रोड (काला चौकी) परिसर स्थित नप्पू महाजनवाड़ी सभागृह में महोत्सव की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई। जैन मुनि पूज्य विनम्रसागर महाराज ने संघ द्वारा संचालित 8 गतिविधियों की विस्तृत जानकारी, लघु फिल्मों के माध्यम से देते हुए इसका पूरा श्रेय दानदाताओं और निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को दिया।
अहिंसा संघ वर्तमान में जीवदया, सधार्मिक भक्ति, शिक्षा, प्राकृतिक आपदा राहत, आध्यात्मिक उत्थान, जोशीले युवाओं का निर्माण, मानवता तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। पूज्य विनम्रसागर महाराज ने बताया कि इसके लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की अनेक समितियों का गठन किया गया है। जीवदया के क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले ऐसे बेसहारा जानवरों (कुत्ते, बिल्लियां, पक्षियों, गायों आदि) के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है जो किसी बीमारी से पीड़ित, रहते हैं अथवा घायल रहते हैं।
कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा हेतु रेखा पंकज दोषी, आदिनाथ भक्ति परिवार, पत्रकार भानु प्रकाश मिश्र, लोअर परेल जैन संघ, नवग्रह जैन संघ-ओपेरा हाउस को अहिंसा संघ द्वारा सम्मानित किया गया। 30 गौशालाओं को 60 लाख का अनुदान अहिंसा संघ के सूत्रधार एवं मार्गदर्शक पूज्य उपाध्याय विनीत सागर महाराज एवं पूज्य मुनिराज विनम्र सागर महाराज की प्रेरणा से महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में गौशालाओं (पांजरा पोल) का संचालन करने वाली 30 संस्थाओं को 2-2 लाख रुपए का कुल 60 लाख का धनादेश देकर जीवदया अभियान को विस्तार दिया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टी मुकेश गड़ा, शैलेश झवेरी, निहार चोकसी, हसमुख मेहता के साथ अतिथि बकुल झवेरी, तुषार शाह, हर्षद कलोल, श्रेणिक मेहता, किरीट पारेख, संजय परमार, भवरलाल बाफना, पल्लवी गांधी आदि उपस्थित थे। संघ की गतिविधियां -जीवदया अभियान अंतर्गत इस साल 9061 से ज्यादा जीवों को जीवन दान
-अहिंसा एंबुलेंस द्वारा एक साल में 1317 से ज्यादा पशु-पक्षियों की चिकित्सा की गई।
-राजस्थान में पशुओं के लिए गर्मी में 9,00,000 लीटर से अधिक पीने वाला पानी उपलब्ध कराया गया।
-2512 किलो खाद्य पदार्थ खुला घूमने वाले तथा सड़कों पर रहने वाले पशु पक्षियों को वितरित किया गया।
-साधर्मिक परिवारों को अंतनिर्भर बनाने के लिए 4 खाखरा मशीन एवं 11 सिलाई मशीन प्रदान की गई।
-3600 से ज्यादा साधर्मिक परिवारों को अनाज किट वितरित की गई।
-महावीर कल्याणक के निमित्त गरीबों में 800 से ज्यादा छाते, 880 किलो से ज्यादा मिठाई, 300 किलो से ज्यादा गरम मसाले आदि दिए गए।
-1500 से ज्यादा बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, पौष्टिक खाना एवं स्कूल फीस आदि की सहायता दी गई।
-महावीर जन्म कल्याणक के दिन 1,00,000 से ज्यादा लोगों को मिष्ठान्न उपलब्ध कराया गया।
-अहिंसा संघ भोजन रथ एवं महावीर प्रसादम द्वारा साल में 3,00,000 से अधिक लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया।