अहिल्याबाई की प्रतिमा पर चांदी का छत्र लगने पर रामकुमार पाल ने जताया आभार।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बीजेपी नेता रामकुमार पाल ने काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर चाँदी का छत्र स्थापित करने एवं उनके महान कार्यों को अंकित कर उचित सम्मान प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

रामकुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति, धर्म और समाज के उत्थान में जो अतुलनीय योगदान दिया है, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनके सम्मान में यह ऐतिहासिक कार्य सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने विशेष रूप से सुनील पाल ‘टाइगर’, एडवोकेट सोनू पाल तथा उनके साथियों और गड़ेरिया समाज के समस्त महान व्यक्तित्वों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने निष्ठा और परिश्रम से इस कार्य को सफल बनाया।

रामकुमार पाल ने कहा कि सामूहिक सहयोग और अथक प्रयासों से समाज और संस्कृति को संजीवनी मिली है।अपने संदेश में उन्होंने देश के नेतृत्व को प्रणाम करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना की।

रामकुमार पाल ने कहा कि ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे और समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करने का अवसर प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय किसानों को आत्मनिर्भर और...

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...