श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई महानगर पालिका आगामी मुंबई नगरपालिका चुनावों से पहले सोमवार को वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करेगा।


एक मुंबई महानगर पालिका नगरसेवक के वार्ड में 54,000 मतदाता होते हैं, जिनकी संख्या कुछ ही कम या ज्यादा हो सकती है।मनपा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। 7 मार्च, 2022 को कॉरपोरेटर्स की अवधि समाप्त होने के बाद, मनपा अब तीन साल से अधिक समय से निर्वाचित निकाय के बिना काम कर रही है।


यह वर्तमान में एक प्रशासक के अधीन है, जो नगरपालिका आयुक्त है। प्रशासक राज्य के शहरी विकास विभाग से मिले दिशा निर्देश के तहत कार्य करता है ।



Very good