आदिवासी पारधी समाज की समस्याओं को लेकर शिष्टमंडल ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाकात.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

वर्तमान समय में महाराष्ट्र सरकार का बजट सत्र मुंबई में चल रहा है। ऐसे में संपूर्ण महाराष्ट्र के कोने कोने से लोगो का शिष्टमंडल विधानभवन में संबंधित विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों से मिल रहा है। इसी कड़ी में आदिवासी पारधी महासंघ मुंबई नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार एवं कार्यकर्ताओं तथा वाशिम जिला की संगीता चव्हाण मैडम के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवल से मुलाकात की।

इस दौरान मुंबई प्रदेश व नवी मुंबई आदिवासी पारधी समाज के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार ने मंत्री नरहरी झिरवल को मुंबई में आदिवासी पारधी समाज के पुनर्वसन के बारे में चर्चा की। इसके अलावा नई मुंबई के एमआईडीसी महापे पारधी वाडी घनसोली की झोपड़पट्टी का पुनर्वास करने तथा यहां मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। बता दें कि आदिवासी पारधी समाज आज भी अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। जिसके कारण यह समाज आज भी विकास की मुख्य धारा में शामिल नहीं हो पाया है।

आदिवासी पारधी समाज के बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार पर कई मुद्दों पर चर्चा करने के बाद मंत्री नरहरि झिरवल ने मुंबई एवं नई मुंबई की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं संतोष पवार ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई ,नवी मुंबई के पारधी पाड़ा के लोगों का पुनर्वसन योग्य जगहों पर किया जाय। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए मुंबई में आश्रम शाला उपलब्ध कराने का सवाल भी उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...