मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र राज्य में आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें सतर्क हैं। वर्तमान में मुंबई शहर और उपनगरों में NDRF की तीन टीमें, पालघर में एक और नागपुर में दो टीमें तैनात की गई हैं। पुणे मुख्यालय पर दो टीमें रिजर्व रखी गई हैं। नागपुर और धुले में SDRF की दो-दो टीमें तैनात हैं, ऐसी जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गई है।पिछले 24 घंटों में (29 मई सुबह तक) सर्वाधिक वर्षा मुंबई उपनगर में 35.2 मिमी दर्ज की गई। अन्य प्रमुख वर्षा आंकड़े इस प्रकार हैं – मुंबई शहर: 29.8 मिमी, ठाणे: 29.5 मिमी, नाशिक: 26.3 मिमी, रायगढ़: 21.9 मिमी।
दिनांक 28 मई से 29 मई की सुबह तक विभिन्न जिलों में हुई औसत वर्षा (मिलीमीटर में) इस प्रकार है :
रत्नागिरी – 10.1, सिंधुदुर्ग – 13, पालघर – 3.1नाशिक विभाग : नाशिक – 26.3, धुले – 15.9, नंदुरबार – 5.2, जलगांव – 3.2, अहिल्यानगर – 4.3पुणे विभाग : पुणे – 4.8, सोलापुर – 5.7, सातारा – 3.9, सांगली – 1.6, कोल्हापुर – 0.7मराठवाड़ा : छत्रपती संभाजीनगर – 2.8, बीड – 1, लातूर – 2.1, धाराशिव – 9.7, परभणी – 0.1, हिंगोली – 0.1विदर्भ : यवतमाळ – 0.1, वर्धा – 4.7, नागपुर – 20.8, भंडारा – 1.7, गोंदिया – 5, गडचिरोली – 0.9
हादसे और क्षति :
28 मई को मुंबई शहर में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हुई। पालघर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक और सातारा जिले में बंधारे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। मुंबई उपनगर में पेड़ गिरने की अन्य घटना में दो लोग घायल हुए। पुणे जिले में आग की घटना में चार लोग घायल हुए। पशु हानि: जालना में 26, वर्धा व चंद्रपुर में एक-एक पशु की मृत्यु हुई। मुंबई के कालाचौकी क्षेत्र स्थित भारत आइस कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था जिसे मुंबई महानगरपालिका व अग्निशमन दल की तत्परता से नियंत्रित कर लिया गया।