मुंबई वार्ता संवाददाता

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी विधायक,गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. गोली लगने की सूचना मिलने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आप विधायक गुरप्रीत गोगी को गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौत की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
लुधियाना के पुलिस उपायुक्त जसकरन सिंह तेजा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। उनके शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे. इसके बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। पूरी जांच होने के बाद मौत की वजह का पता लग सकेगा। घटना की खबर मिलते ही गुरप्रीत गोगी के घर और फिर अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया।


