राजन बलसाने / मुंबई वार्ता

उल्हासनगर (4) स्थित आर.जी.एस. इंग्लिश हाईस्कूल का 52वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन टाउन हॉल उल्हासनगर (3) में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का विशेष श्रेय स्कूल की प्रिंसिपल मैडम जूलियट कॉटिन्हो को जाता है।


शिक्षिका वेदिका बिंद्रानी, आराध्या मुरकर, योजना पवार, धनलक्ष्मी गोसाला, डेविड सर के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय नृत्यों की कोरियोग्राफी की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजू बंगाल एवं आराध्या मुरकर प्रिया चावला ने किया. यह समारोह अभिभावकों की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ.


