आर पी आई ने निकाली “भारत जिंदाबाद यात्रा”।

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

पाक-पुरस्कृत आतंकवाद का सफाया करने का दृढ़ निश्चय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने किया है। उसी के तहत सिंदूर ऑपरेशन के द्वारा कश्मीर में आतंकवादियों के अनेक ठिकानों को ध्वस्त किया गया। और पहलगाम हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। और अब पाक अधिकृत कश्मीर को भारत अपने कब्जे में ले ऐसा प्रतिपादन केंदीय मंत्री रामदास आठवले ने किया है। इसी के तहत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से चेंबूर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान से दादर के चैत्यभूमि इंदु मिल तक भारत जिंदाबाद यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा का इंदु मिल के पास सभा में रूपांतर हो गया। इस दौरान उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया।

बता दें कि भारत जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत चेंबूर के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान से शुरू हुई। जहां पर भारत जिंदाबाद यात्रा का नेतृत्व दक्षिण मध्य मुंबई जिला आरपीआई के डैशिंग अध्यक्ष संजय डोलसे ने किया ।

इस रैली में प्रमुख रूप से अभिनेता मुकेश खन्ना, रामदास आठवले की पत्नी श्रीमती सीमाताई आठवले अभिनेत्री तृप्ति भोईर, आर पी आई के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश माहतेकर, राज्य महासचिव गौतम सोनवने, मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, जिला अध्यक्ष संजय डोलसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का समावेश था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...