मुंबई वार्ता संवाददाता

आशिहारा कराटे इंटरनेशनल के सालाना प्रतियोगिता का आयोजन लायंस क्लब ऑफ मुलुंड मैदान मुलुंड पर प्रशिक्षक दयाशंकर पाल के मार्गदर्शन में किया गया l प्रतियोगिता के फाइनल में कीर्ति ठाकुर, दिशा चिपटे,विहान खरे, मानसी दांडेकर, चैतन्य चिपटे, तन्मय ऐरम, भावेश तरे, श्रीनिध धनावडे, विनीत झिंगाडे, स्वामी शिरोडकर,रजनीश कनोजिया का ब्लैक बेल्ट हेतु चयन किया गया l
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड एसोसिएशन), चंद्रवीर यादव (शिक्षा विद), संजय मिश्रा द्वारा चयनित विद्यार्थियों को ब्लैक बेल्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l इस अवसर पर प्राध्यापक सोनम केवट ने विभिन्न योग मुद्राओं एवं लाठी चला कर स्वतः की रक्षा का बेहतरीन प्रदर्शन किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद जाधव, नयना पाटील, विश्वास पाल, अभिषेक गुप्ता, आशीष पाल, अजीत यादव, दक्ष पाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ l


