इंग्लैंड के प्रिंस एडवर्ड की राज्यपाल से मुलाकात.

Date:

●भारत-ब्रिटेन सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

मुंबई वार्ता संवाददाता

वर्तमान में मुंबई की यात्रा पर आए ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड ने रविवार (2 फरवरी) को महाराष्ट्र के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की।

रानी एलिजाबेथ द्वितीय और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के सबसे छोटे पुत्र तथा किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई प्रिंस एडवर्ड ने भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत होते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक बढ़ाने की इच्छा भी जाहिर की।

उन्होंने बताया कि वे इंग्लैंड के बाथ विश्वविद्यालय के मानद कुलपति हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग भारत और ब्रिटेन, दोनों देशों के लिए लाभदायक होगा।व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रिंस एडवर्ड ने कहा कि कक्षा के बाहर होने वाला शिक्षण भी जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण होता है।भारत में क्रिकेट की ‘अभूतपूर्व’ वृद्धि का उल्लेख करते हुए, उन्होंने बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत की प्रगति की भी सराहना की।

उन्होंने यह भी बताया कि वे रविवार शाम को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच के टॉस के समय उपस्थित रहेंगे।कॉमनवेल्थ खेल महोत्सव के अलावा, कॉमनवेल्थ व्यापार महोत्सव और सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने की संकल्पना पर भी चर्चा हुई।

प्रिंस एडवर्ड का स्वागत करते हुए, राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड विश्व की दो महान लोकतांत्रिक शक्तियां हैं।उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों को अन्य देशों की तुलना में लंदन में ‘घर जैसा’ महसूस होता है। उन्होंने उच्च शिक्षा को दोनों देशों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि भारतीय छात्रों के लिए इंग्लैंड की शिक्षा प्रणाली में समायोजित होना अपेक्षाकृत आसान होता है।राज्यपाल ने हरित ऊर्जा, औषधि निर्माण और अस्पताल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में इंग्लैंड से भारत को लाभ मिलने की संभावना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की हॉस्पिटल प्रबंधन प्रणाली बेहतरीन है, और भारत इसमें इंग्लैंड से सीख सकता है।राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में, राज्यपाल ने कहा कि वे महाराष्ट्र के कुलपतियों को इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।राज्यपाल ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभर रहा है, और भारत-ब्रिटेन के बीच मजबूत व्यापार संबंध अन्य क्षेत्रों में सहयोग को भी प्रोत्साहित करेंगे।

उन्होंने दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते की आवश्यकता पर भी जोर दिया।राज्यपाल ने यह भी कहा कि भारत में क्रिकेट के अलावा, फुटबॉल भी बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने इंग्लैंड से भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की।इस बैठक में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त हरजिंदर कांग, ड्यूक के निजी सचिव एलेक्स पॉट्स और राजनैतिक व द्विपक्षीय मामलों के प्रमुख जॉन निकेल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...