उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस।

Date:

● 100 महिलाओं को दिया सिलाई मशीन का उपहार

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय संघ ने आज बड़े धूमधाम से महाराष्ट्र दिवस मनाया। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा परिसर ”जय भवानी-जय शिवाजी” के नारों और राज्य गीत ”महाराष्ट्र माझा” से गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 100 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर तबके की महिलाएं मुफ्त में सिलाई मशीन पाकर सुकून महसूस करती देखी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक बांकेराम तिवारी और बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर पुष्पहार चढ़ाकर उन्हें याद किया गया।

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मराठी में कहा कि हम महाराष्ट्र दिवस मनाते हैं और मनाते रहेंगे। हमें महाराष्ट्र ने जो दिया है, वह लौटाने का समय आ गया है। हम सभी को मराठी सीखनी और बोलनी चाहिए। हम सतत समाज की सेवा में लगे हुए हैं। हमें महाराष्ट्र की संस्कृति-परंपरा से खासा लगाव है।

बता दें कि बाबू आरएन सिंह के समाज सेवा के काम को संतोष आरएन सिंह लगातार आगे बढ़ाते जा रहे हैं। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 20 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए घरघंटी (आटा चक्की) का वितरण किया गया। उनका मानना है कि समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होना आवश्यक है। वर्ष 2023 में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया गया था।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज हम महाराष्ट्र दिवस, कामगार दिवस मना रहे हैं। हम सभी महाराष्ट्रीयन हैं। जो लोग हिंदी-मराठी भाषियों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बांकेराम तिवारी ने जो जमीन तैयार की और उसमें बाबू आरएन सिंह ने विकास का जो बीज बोया था, संतोष आरएन सिंह उस विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।

उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि संतोष आरएन सिंह समाज के हित के जो काम आगे बढ़ा रहे हैं, उसका उत्तर भारतीय समाज और उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी का पूरा समर्थन है। बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती पर 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया था। इस बार 100 सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है। इसे हर साल बढ़ाया जाएगा और सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसके पहले उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह का स्वागत किया।

कार्यक्रम का समापन महाराष्ट्र के राज्य गीत ”जय-जय महाराष्ट्र माझा” से हुआ। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप ”उत्‍सव महाराष्ट्राचा” ग्रुप ने एक से एक बढ़कर मराठी गीत पेश करते हुए लोगों को मनोरंजन किया। इस मौके पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, वैजनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय, अक्षैबर तिवारी, रमेश बहादुर सिंह, गीता संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामकुमार पाल, विनोद ‍मिश्रा, प्रल्हाद पांडेय, राजेश सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रामनयन शर्मा, सुरेंद्र गिरी, मुकेश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, महेश गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, डॉ. किशोर सिंह, रेणु मल्लाह, आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, विजय सिंह के अलावा दहिसर शाखा अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, लाल बाग शाखा के जसवंत यादव, मीरा रोड शाखा के आलोक सिंह, अनिल गलगली, रत्नेश सिंह, रमाशंकर सिंह, अरुण कुमार पांडेय, शिवदत्त सिंह, इंद्रमणि दुबे, आनंद प्रकाश मिश्रा, सुरेश अवस्थी, करणी सेना महिला अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर, राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, मनोज दुबे, ‍दिनेश सिंह, आशीष सिंह, सचिन हेडे सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बढ़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...