उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा।

Date:

● नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक तावड़े का पदग्रहण समारोह

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य और पराक्रम का यह उत्सव देश के हर कोने में तिरंगा यात्रा के द्वारा और स्थानिक सैन्य के पराक्रमी सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम से मनाया जा रहा है। सभी सेनाध्यक्षों और फौजी भाइयों का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए पूरे देश में तिरंगा_यात्रा निकाली जा रही है जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के जयघोष नारे लग रहे हैं।

उत्तर मुंबई भाजपा इकाई ने दिनांक 19 मई को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।कांदिवली पश्चिम स्वामी विवेकानंद मार्ग,अदानी इलेक्ट्रिक कार्यालय से आरम्भ होकर सांसद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष जी गोयल के लोककल्याण कार्यालय पर यह रेली का भव्य सभा में परिवर्तन हुआ।

महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री एवं मुंबई अध्यक्ष एड.आशीष शेलार ,पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक मनीषा ताई चौधरी , संजय उपाध्याय , नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बाला तावड़े , पूर्व अध्यक्ष गणेश खनकर और सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित हुए।

एड.आशीष शेलार के हाथों बाला तावड़े ने पदभार संभाला। मुंबई अध्यक्ष और वर्तमान में महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री एड. शेलार ने बाला तावड़े के कार्यकर्ता के नाते परिचय को विस्तृत में वर्णित किया और कहा कि, ” मेरा विश्वास है कि आगामी महानगर पालिका चुनावों के दौरान मुंबई का महापौर बनाने के लिए उत्तर मुंबई से भाजपा को बड़ी ताकत आनेवाले चुनाव में मिलेगी । ” शेलार ने इसी कार्य के लिए सज्ज होने को कार्यकर्ताओं को कहा गया।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर नागरिकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...