उत्तर मुंबई में गीता जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दिसंबर २०२१ में तत्कालीन सांसद गोपाल शेट्टी ने लोकसभा पटल पर श्रीमद् भागवत गीता अभ्यास, स्कूली पाठ्यक्रम में समाविष्ट करने की मांग रखी थी। प्रशासकीय स्कूलों में इस विषय पर अमल होने से पहले ही जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक संगठनों की मदद से भिन्न भिन्न स्थानों पर गीता अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है। इस पूर्ण आयोजन हेतु एक गीता अभ्यास समिति का गठन भी किया गया है।

इस समिति के अध्यक्ष एवम् भाजपा नेता डॉ. योगेश दुबे ने मीडिया को बताया की,” इस वर्ष दिनांक 11 दिसंबर ,बुधवार को भव्य गीता जयंती महोत्सव प्रति वर्ष की भांति आयोजित किया गया है। महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल सम्माननीय श्री सी.पी.राधाकृष्णन जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद को शोभान्वित करेंगे। इस्कॉन संस्थान जुहू के अध्यक्ष परमपूज्य श्री बृज हरिदास जी की मुख्य उपस्थिति भी गीता जयंती महोत्सव में होगी। आनेवाली 11 दिसंबर 2024, बुधवार को गीता जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह कांदिवली पश्चिम के पॉयसर जिमखाना में सायं 5.30 बजे होगा जिसमें नृत्य साम्राज्ञी पद्मश्री डॉ.सितारा देवी जी की सुपुत्री डॉ. जयंती माला जी श्री कृष्ण लीला कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।”

उत्तर मुंबई के भाजपा ज्येष्ठ नेता श्री भाई गिरकर, वि.प.स प्रवीण दरेकर, विधायक अतुल भातखलकर, योगेश सागर, मनीषा चौधरी, संजय उपाध्याय, प्रकाश सुर्वे, भाजपा उत्तर मुंबई अध्यक्ष गणेश खणकर, सर्व नगरसेवक, भाजपा एवम् पोईसर जिमखाना के पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर डॉ. योगेश दुबे ने कहा की ” पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी के हम शतश: ऋणी हैं कि गीता जैसे वैश्विक ग्रंथ के अभ्यासक्रम से हम सबको जोड़ा। आज इस संकल्पना के कारण उत्तर मुंबई के सेंकड़ों घर परिवारों तक श्रीमद् भागवत गीता विराजमान हुई है।” आनेवाली पीढ़ी को आध्यात्मिक सांस्कृतिक धरोहर विरासत में उपलब्ध हो इन विचारों के साथ गीता जयंती समारोह में पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, करुणाकर शेट्टी और भगवद गीता शिक्षा अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ.योगेश दुबे ने सर्व नागरिकों को आमंत्रित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...