उद्धव ठाकरे की यूरोप तफरी पर भड़के मिलिंद देवड़ा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद जब एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक विदेश यात्रा बीच में छोड़ देश वापस लौट आए वहीं दूसरी ओर उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे छुट्टियों का मजा लेने यूरोप निकल गए हैं। इसी मामले पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने रविवार को उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए शोक मना रहा था, उस समय वह (उद्धव ठाकरे) अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे।

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इस निर्मम हत्या की चौतरफा निंदा हुई। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील भी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे उसी दिन यूरोप के लिए रवाना हो गए जिस दिन आतंकवादी हमला हुआ। यही वजह है कि राजनीतिक विरोधियों और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके खिलाफ अपना रोष जाहिर किया है।

मिलिंद देवड़ा ने कहा, ‘भूमिपुत्रों से लेकर भारत के पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले तक को लेकर ठाकरे कितने गिर गए हैं। जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। महाराष्ट्र दिवस पर वह बिना कुछ कहे गायब हो गए। कोई बयान नहीं। कोई एकजुटता नहीं। कोई शर्म नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...