सतीश सोनी/मुंबई
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने और वीडियो वायरल करने वाले हितेश प्रकाश धेंडे को 24 घंटे के भीतर ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया है।
हितेश प्रकाश धेंडे ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी दी थी. उसे मुंबई से हिरासत में लिया गया। आरोपी हितेश धेंडे को श्रीनगर पुलिस थाने में लाया गयाहै।
धमकी देने वाला युवक ठाणे के श्रीनगर वारलीपाड़ा इलाके का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है।शिवसेना के ठाणे, श्रीनगर प्रभाग क्रमांक 16 के विभाग प्रमुख परेश चाळके ने मामले शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर श्रीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था.


