मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा ई-मेल गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी जोन 1 के पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुढे ने दी है.
पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने ईमेल भेजा था। मुंबई के करीब 7 से 8 पुलिस स्टेशनों और अन्य विभागों को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल में एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस इस ईमेल की जांच कर रही है।
यह धमकी भरा ईमेल मंत्रालय पुलिस, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ है।अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी जांच एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से गुमनाम धमकियां मिल रही हैं। मेल में एकनाथ शिंदे का नाम क्यों लिया गया ? यह ईमेल किसने भेजा? इसके पीछे का उद्देश्य जांच के अधीन है। मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। एकनाथ शिंदे को पहले भी नक्सलियों से धमकियां मिल चुकी थीं।