श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्यार से मराठी सिखाने की बात कही है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने कहा कि,” महाराष्ट्र की जनता को सिखाने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्होंने आपकी दुकान बंद कर दी है।”
मराठी विवाद के बारे में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि लोगों को प्यार से मराठी सिखाने की जरूरत है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि, ” महाराष्ट्र में जो लोग रह रहे हैं उन्हें मराठी आनी चाहिए और सीखनी चाहिए। महाराष्ट्र राज्य में सभी प्रशासनिक काम मराठी में ही किए जाते हैं। किसी को भी आपसे मराठी सीखने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि जनता ने आपको सीख दे दी है। जनता को मालूम है कि आप सिर्फ मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हो। आपको मराठी या हिन्दुत्व से कोई लेना-देना नहीं है।


कृष्णा हेगड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना-राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी और भाजपा मराठी हितों को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए काम कर रही है। उद्धव ठाकरे की कोचिंग क्लास बंद हो चुकी है।”