उबाठा सांसद संजय राऊत को पड़ी चप्पल !

Date:

● बालासाहेब भवन में महिला आघाड़ी द्वारा संजय राऊत का विरोध

● शिवसेना महिला आघाडी राऊत के खिलाफ आक्रमक

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

विधान परिषद के उपसभापति और शिवसेना की वरिष्ठ नेता डॉ. नीलम गोऱ्हे के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले उबाठा सांसद संजय राऊत के खिलाफ आज शिवसेना महिला आघाड़ी ने ‘जुते मारो आंदोलन’ किया।

शिवसेना नेता मीनाताई कांबळी के नेतृत्व में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बालासाहेब भवन में महिलाओं ने राऊत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।महिलाओं ने राऊत की तस्वीर पर जूते मारे और विरोध प्रदर्शित किया।

संजय राऊत ने स्वप्ना पाटकर, कंगना राणावत, नवनीत राणा जैसी महिला नेताओं को अपमानित किया। राजनीति में आलोचना करते समय राऊत को अपनी भाषा का संयम रखना चाहिए। अगर उन्होंने सुधरने की कोशिश नहीं की, तो आज सिर्फ बैनर पर जूते मारे गए हैं, लेकिन अगली बार तुम्हारे मुंह में चप्पल मारने से बाळासाहेब की रणरागिणियां शांत नहीं बैठेंगी, ऐसा कड़ा संदेश शिवसेना उपनेत्री शीतल म्हात्रे ने इस मौके पर दिया।

इस आंदोलन में शिवसेना उपनेत्री शीतल म्हात्रे, उपनेत्री कला शिंदे, उपनेत्री तृष्णा विश्वासराव, उपनेत्री सुवर्णा करंजे, उपनेत्री शिल्पा देशमुख, प्रवक्ता सुशीबेन शाह के साथ महिला विभाग प्रमुख नीलम पवार, शीतल बित्रा, सुनिता वैती और मुंबई की सभी महिला पदाधिकारी मौजूद थीं, जिन्होंने राऊत के बयान का विरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डोंबिवली के होटल में युवक की हत्या।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी डोंबिवली के एक होटल में धक्का...

मुंबई में तापमान में गिरावट; शीत लहर, उत्तरी हवाओं का असर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं...

वसई में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार फिर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी अदालत पेशी के लिए ले जाते...

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल...