एमपीएससी की सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी में आयोजित करने की सरकार की योजना– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में जानकारी दी कि महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी में कराने की राज्य सरकार की योजना है।

विधान परिषद में सदस्य मिलिंद नार्वेकर ने एमपीएससी परीक्षाओं को मराठी में आयोजित करने को लेकर प्रश्न उठाया था। इसका उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अभी तक अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) और कृषि से संबंधित तकनीकी पदों की परीक्षाएँ मराठी में नहीं होतीं, क्योंकि इन विषयों की पुस्तकें मराठी में उपलब्ध नहीं थीं। लेकिन अब मराठी भाषा में इंजीनियरिंग शिक्षा की अनुमति मिल गई है, जिससे इन विषयों की पाठ्यपुस्तकें मराठी में उपलब्ध होंगी।इसी के अनुरूप, राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को मराठी में विकसित करने और आगे चलकर सभी तकनीकी पदों की प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी में आयोजित करने की योजना बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...