एम.टी.अग्रवाल हास्पिटल के निजीकरण के विरोध में मुलुंड टी वार्ड पर विशाल मोर्चा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड प. स्थित एम.टी.अग्रवाल मनपा हास्पिटल का पुनर्निमाण मुंबई मनपा द्वारा 300 करोड़ से भी अधिक खर्च कर 8वर्षों में बहुमंजिला बनवाया गया।परन्तु इमारत बनते ही उसके निजीकरण का प्रयास भाजपा सरकार के इशारे पर मुंबई मनपा प्रशासन द्वारा शुरू किये जाने के विरोध में महाविकास आघाड़ी[(कांग्रेस,शिवसेना (उबाठा),राकांपा(शरदपवार)] द्वारा राकेश शेट्टी के नेतृत्व में विशाल मोर्चा निकाला गया।

इस जनांदोलन में सामाजिक संस्थायें एकता एन.जी.ओ.,युवा ब्रिगेड एसोसिएशन,समता हाकर्स युनियन,कुणबी समाज विकास संघ,महानगरी मित्र मंडल सहित कई संस्थाओं के लोगों ने हिस्सा लेकर निजीकरण का विरोध किया।

कांग्रेस नेता राकेश शेट्टी ने कहा है कि भाजपा की नीति *चंदा दो,धंधा लो* हम मुलुंड में नहीं चलने देंगे। इस प्रदर्शन मोर्चा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्राहम राय मणी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबूलाल सिंह,डॉ.आर.आर.सिंह,संतोष सोनावणे,विट्ठल सातपुते, डा.सचिन सिंह,आदित्य गीते,अरविंद यादव,करुणानिधि,राजन उटवाल ,हेमकिरण जंगम ,नीता जोशी,संतोष सिंह,शरीफ खान,मैथ्यु चेरियन,राकांपा अध्यक्ष अमित पाटील,मंगेश पवार,पुष्पा साक्री,शिवसेना उबाठा के मुलुंड के सभी शाखा प्रमुख एवम नेता दिनेश जाधव,चंद्र कांत शेलार,दलवी,अनिल शिंदे,प्रमिला घाणेकर,विनायक घाणेकर उपस्थित रहे।

शिष्टमंडल नें सहायक आयुक्त टी वार्ड को ज्ञापन देकर निजीकरण की किसी भी कार्यवाई का विरोध किया।और चेतावनी दी की यदि एक सप्ताह के भीतर जवाब नहीं मिला तो टी वार्ड के समक्ष आमरण अनशन शुरु किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...