ऑपरेशन अभ्यास मॉक ड्रिल बदलापुर में सफलतापूर्वक संपन्न।

Date:

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

बदलापुर के श्री छत्रपती शिवाजी महाराज उद्यान, माउली चौक परिसर में शनिवार दोपहर 4 बजे ऑपरेशन अभ्यास नामक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास केंद्रीय गृह विभाग के निर्देशानुसार आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी की जांच हेतु किया गया था।

जिलाधिकारी अशोक शिनगारे के आदेश व प्रांताधिकारी विजयानंद शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार अमित पुरी की अगुवाई में यह मॉक ड्रिल संपन्न हुआ। सायरन बजाकर एयर स्ट्राइक/बम हमले की सूचना दी गई, जिसके बाद नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू हुई। TDRF, होमगार्ड, पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और आग बुझाने जैसे कार्यों को बखूबी अंजाम दिया।

इस मॉक ड्रिल को लेकर विधायक किसन कथोरे ने नागरिकों से अपील की कि वे इसे गंभीरता से लें। वहीं तहसीलदार अमित पुरी ने स्पष्ट किया कि यह केवल पूर्वतैयारी का हिस्सा है, कोई वास्तविक आपदा नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो न फैलाने की अपील की। मैदान में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से बचाव कार्यों की बारीकियां सीखी और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...