कपिल शर्मा, रेमो डिसूज़ा को मिली धमकी.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। केवल कपिल शर्मा ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों, उनके साथ काम करने वाले सहकलाकारों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इस चौंकाने वाली घटना के बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

खास बात यह है कि कपिल से पहले अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। कपिल शर्मा को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने कपिल समेत उनके रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों, परिचितों, सहकर्मियों और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी है।इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस ने धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कपिल या उनके परिवार की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिस ईमेल से कपिल को धमकी दी गई थी, उसका आईपी एड्रेस पाकिस्तान का होने की जानकारी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...