श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वर्सोवा पुलिस ने अंधेरी पश्चिम से एक नायजीरियन महिला को रू 1.42 करोड़ की कोकीन समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधेरी पश्चिम, म्हाडा कॉलोनी के पास कल रात 3 बजे के करीब गश्त के दौरान पुलिस ने एक नायजीरियन महिला को संश्यास्पद हालत में देखा। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 418 ग्राम वजन की 30 कोकीन कैप्सूल मिली। आरोपी नायजीरियन महिला येना ईडोवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त (जोन-9) दीक्षित गेडाम के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई वर्सोवा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन पवार की टीम ने की है।