कल होगा नवनियुक्त महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का पदभार ग्रहण समारोह .

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

● दोपहर 1 बजे बिरला मातोश्री सभागार में आयोजित भव्य समारोह में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति होगा ताजपोशी समारोह ।

● प्रभारी रमेश चेन्निथला सहित प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार, 18 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजे मरीन लाइन्स स्थित बिरला मातोश्री ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम में हर्षवर्धन सपकाल निर्वतमान अध्यक्ष नाना पटोले से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।


इस अवसर पर कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य बालासाहेब थोरात, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, सभी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूद रहेंगे।इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है।

नाना पटोले ने चार साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में कई चुनाव लड़ें, जिसमें लोकसभा और कई उपचुनाव में अच्छी सफलता हासिल हुई। विधानसभा चुनाव के बाद नाना पटोले ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे मंजूर करने के बाद हर्षवर्धन सपकाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...