मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अकोला शहर के खदान पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले गोरक्षण रोड स्थित कीर्ती नगर इलाके में सोमवार रात एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर छापेमारी की गई।
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में और निरीक्षक मनोज केदारे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर पुष्टि की और फिर दबिश दी।इस दौरान पांच युवतियाँ और पांच युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। एक युवक और महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। सभी को हिरासत में लेकर खदान थाना लाया गया है और गहन पूछताछ जारी है।
■ WhatsApp से फोटो भेजकर ऑर्डर पर डील
ग्राहकों को WhatsApp पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे और पसंद के अनुसार डील फिक्स की जाती थी। दो से पाँच हजार रुपये तक की रकम लेकर लड़कियों को भेजा जाता था।यह रैकेट कितने समय से चल रहा था, इसके पीछे कौन लोग हैं, और इस काले धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं – इसकी जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस की तत्परता से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, समाज को राहतपुलिस की तेज कार्रवाई से इलाके में चल रहा यह अनैतिक धंधा उजागर हुआ है, जिससे सामाजिक स्वास्थ्य और शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।


