कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

Date:

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ.

मुंबई वार्ता संवाददाता

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), मुंबई ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर के माध्यम से की जा रही सोने की तस्करी की एक अनोखी कोशिश का पर्दाफांश करते हुए 1.815 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 2.89 करोड़ रुपये बताई जा रही है।यह कूरियर खेप सऊदी अरब के रियाद से मुंबई के इंटरनेशनल कूरियर टर्मिनल पर पहुंची थी।

जांच के दौरान यह खेप संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद DRI अधिकारियों ने इसकी गहन तलाशी ली। कूरियर पार्सल में मौजूद मीट ग्राइंडर मशीन को जब खोला गया और उसके आंतरिक गियर को तोड़ा गया, तो उसके भीतर अलग-अलग आकार के सोने के 32 कटे हुए टुकड़े बड़ी ही चतुराई से छिपाए गए पाए गए।DRI ने कुल 1,815 ग्राम सोना और उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई मीट ग्राइंडर मशीन को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए DRI ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी कूरियर खेप लेने के लिए पहुंचा था, जबकि दूसरा आरोपी खेप की क्लीयरेंस के लिए केवाईसी दस्तावेजों की व्यवस्था करने में शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...