श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कुर्ला काजूपाड़ा इलाके में पाइप लाइन और LBS रोड के बीच बना लोढा लॉजिस्टिक वेयर हाउस स्थानीय ट्राफिक समस्या का मूल कारण बन गया है। इस प्रकार का आरोप स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता संजय तिवारी ने लगाया है।


ज्ञात हो कि कुर्ला पश्चिम, LBS रोड और काजूपाड़ा पाइप लाइन रोड के बीच स्थित प्लॉट CTS क्रमांक 110A, 110B और 110C पर लोढा लॉजिस्टिक वेयर हाउस बनाया गया है। इसका मुख्य गेट LBS रोड की ओर और पिछले गेट काजूपाड़ा रोड की तरफ खुलते है। लोढा लॉजिस्टिक से एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए अक्सर बड़े वाहन जैसे ट्रक, टेंपो पीछे के पाइप लाइन रोड का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि LBS रोड वाले गेट से एयरपोर्ट जाने के लिए उन्हें काफी घूम कर जाना होता है। काजूपाड़ा पाइप लाइन रोड काफी सकरा है। ऐसे में ट्रक को लोढा लॉजिस्टिक से रोड पर लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आसपास घनी आबादी के कारण यहां पहले से ही ट्राफिक की समस्या है। ऐसे में ट्रको के आवागमन के कारण इस रोड पर ट्राफिक व्यवस्था अस्तव्यस्त हो रही है।
■ लोढा लॉजिस्टिक्स इमारत के गेट अवैध रूप से बने हैं।
महानगर पालिका द्वारा पारित नक्शे के नियमानुसार लोढा लॉजिस्टिक इमारत के काजूपाड़ा पाइप लाइन रोड की ओर के गेट 6 मीटर (लगभग 18 फुट) के होने चाहिए। इतने चौड़े गेट से बड़े ट्रको को रोड पर लाते समय रोड की कम चौड़ाई और रोड डिवाइडर के कारण काफी दिक्कतें आती थी। इसीलिए बिल्डर अवैध तरीके से गेट की चौड़ाई को 30-30 मीटर कर दिया है। ऐसा करते समय बिल्डर ने फुटपाथ को भी हाथिया लिया है।


संजय तिवारी ने यह भी कहा कि लोढा लॉजिस्टिक में आने जाने वाले ट्रको के कारण इस अस्तव्यस्त ट्राफिक वाले इलाके मे सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। फुटपाथ पर लोढा लॉजिस्टिक का अवैध कब्जा होने के कारण स्कूल के बच्चों को रोड पर चलना पड़ता है। ऐसे में बच्चों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है।


इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हालही में ट्राफिक विभाग ने इस काजूपाड़ा रोड को बड़ी गाड़ियों जैसे ट्रक, टेंपो की आवाजाही बंद कर दिया है।


