कुर्ला गांधी मैदान में जिलास्तरीय शिवछत्रपति करंडक कबड्डी स्पर्धा उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न.

Date:

● अ गट में अंबिका सेवा मंडल और ब गट में पंढरीनाथ कबड्डी संघ ने विजेता का खिताब अपने नाम किया

मुंबई वार्ता संवाददाता

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में मुंबई उपनगर जिला कबड्डी एसोसिएशन की मान्यता से कुर्ला के गांधी मैदान में दो दिवसीय जिलास्तरीय शिवछत्रपति करंडक कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में अ गट में अंबिका सेवा मंडल और ब गट में पंढरीनाथ कबड्डी संघ ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

शनिवार को शुरू हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए, जहां ब गट के फाइनल में पंढरीनाथ कबड्डी संघ ने हनुमान क्रीड़ा मंडल को हराकर करंडक पर कब्जा किया, जबकि अ गट में अंबिका सेवा मंडल ने भादवे अकैडमी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। स्पर्धा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, शिवसेना (शिंदे गुट) के उपविभाग प्रमुख उमेश मोरे, उबाठा गट के विभाग संगठक एड. सुधीर खातू, कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष माधव गडदे, अजय शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता एड. प्रणिल गाढवे, मनसे महिला विभाग संगठिका मंगला नायकवडी, डिंपल छेड़ा, तथा आयोजक जय शंकर चौक क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष रुपेश पवार और गौरी शंकर क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष अमित कांबळे आदि गणमान्य उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अतुल चव्हाण, प्रतीक गाढवे, मनीष मोरे, निलेश झंजे, अविनाश महाडिक, रामचंद्र माने, विश्वास कांबळे, संजय घोणे, कैलास पाटील, प्रशांत हाडके, मोहन घोलप, रुपेश प्रभाळे सहित सभी आयोजकों ने विशेष योगदान दिया।यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच साबित हुई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भविष्य में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...