कुर्ला में मारपीट के आरोपियों को ठाणे जंगल से किया गया गिरफ्तार ।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कुर्ला के विनोबा भावे पुलिस थाने के अंतर्गत दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर फरार आरोपियों को ठाणे के वाघबिल जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी जोन 5 के पुलिस उपायुक्त गणेश गावडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 13 मई की रात दत्ता मंगेश पाटिल उर्फ शेरू और महेश कृष्णा महाराणा उर्फ पांडा ने रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति से धक्का लगने को लेकर विवाद किया और फिर उस व्यक्ति और उसके रिश्तेदार पर धारदार हथियार से हमला किया। वारदात के बाद विनोबा भावे पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। गुप्त जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को ठाणे स्थित वाघबिल जंगल इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर , पुलिस उपायुक्त गणेश गावडे, सहायक पुलिस आयुक्त सम्भाजी मुरकुटे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई विनोद भावे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र क्षीरसागर की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...