श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

आज हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल ,बक्शा ,जौनपुर में भारत विकास परिषद् शौर्य के सदस्य विशाल सिंह ने अपने पुत्र कुश सिंह का जन्म दिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया.


संस्था के कार्य से प्रभावित होकर दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने व नियमित भोजन कराने हेतु संस्था को 20 हजार रुपया दान किया और संस्थान के सभी बच्चों को जैकेट देने का आश्वासन दिया है. संस्था ने कुश सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की.


