मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा आयोजित “खो-खो विश्व कप-2025” के प्रायोजन के लिए “विशेष मदद” के रूप में 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रय भरणे के निर्देशानुसार इस संबंध में शासन का निर्णय जारी कर दिया गया है.
भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा यह धनराशि 13 से 19 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट “खो-खो विश्व कप-2025” के प्रायोजन के लिए स्वीकृत की गई है। इससे “खो-खो” खेल को बढ़ावा मिलेगा . खिलाड़ियों में संतुष्टि का माहौल है. “खो-खो” खेल को बल मिला है क्योंकि सरकार ने एक विशेष मामले के रूप में एक तत्काल निर्णय जारी किया है.


