गणतंत्र दिवस पर संविधान जागरूकता अभियान· सामाजिक न्याय विभाग का “घर-घर संविधान” अभियान.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय संविधान को 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय विभाग की ओर से 2024-25 से “घर-घर संविधान” अभियान राज्य भर में शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गणतंत्र दिवस पर संविधान का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

26 जनवरी, 2025 को संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में भारतीय संविधान के बारे में जानकारी देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और संविधान की प्रस्तावना का वितरण पालक मंत्री के हाथों किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत सभी संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा।

भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके मूल्य शालेय, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों तथा नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी प्रकार के प्राथमिक, माध्यमिक, व्यावसायिक, गैर-व्यावसायिक महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थाएं, शासकीय छात्रावास, निवासी स्कूल, शासकीय मान्यता प्राप्त अनुदानित, बिना अनुदानित, स्वयं सहायता प्राप्त स्कूल, आश्रम स्कूल, शासकीय छात्रावास, ग्रामीण और शहरी स्वराज्य संस्थाएं, महाराष्ट्र विधान परिषद, विधानसभा इत्यादि सभी स्थानों पर “घर-घर संविधान” अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान 26 नवंबर 2024 (संविधान दिवस) से लागू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में स्पर्धाएं, व्याख्यान, रैलियां और संविधान जनजागरूकता कार्यक्रम राज्य भर में आयोजित किए जाएंगे, ऐसी जानकारी सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...