मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई और वर्ना स्टेशन के बीच वाहनों के साथ यात्रा करने वालों के लिए कोकण रेलवे ने एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। 23 अगस्त से कोलाड से वर्ना मार्ग पर ‘Ro-Ro’ यानी Roll-on Roll-off कार ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है।


यह विशेष सेवा 11 सितंबर तक जारी रहेगी और हर वैकल्पिक दिन यह ट्रेन चलेगी। शाम 5 बजे कोलाड से रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5 बजे वर्ना स्टेशन पहुंचेगी।प्रत्येक कार के लिए 3 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है। यात्रियों के लिए 3AC और सेकंड सीटिंग – दो विकल्प उपलब्ध हैं।
किराए की बात करें तो एक कार के लिए ₹7,875 और यात्रियों के लिए ₹935 (3AC) या ₹190 (Second Seating) किराया निर्धारित किया गया है।””इस सेवा के लिए 21 जुलाई से बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो 13 अगस्त तक चलेगी। लेकिन ध्यान रखें, यदि 16 से कम बुकिंग होती हैं तो यह सेवा रद्द कर दी जाएगी और भुगतान की गई राशि वापस कर दी जाएगी।
संतोष कुमार झा(सीएमडी, कोकण रेलवे) ने बताया कि इस सुविधा से हाईवे पर वाहनों की भीड़, प्रदूषण और ईंधन खर्च पर नियंत्रण मिलेगा। यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी।इसलिए, कोकण में गणपति के लिए जाने वाले वाहनधारकों के लिए यह ‘Ro-Ro’ सेवा एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।



Good