‘गुड फ्राइडे’ कल, रविवार को मनेगा ‘ईस्टर’

Date:

● बिजली की रंगीन लड़ियों से सज गए गिरजाघर

● विश्व शांति के लिए ईसाई समाज करेगा प्रार्थना
चर्चों में ‘पवित्र सप्ताह’ के अंतर्गत कई कार्यक्रम


मुंबई वार्ता संवाददाता


गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक पवित्र और भावनात्मक पर्व होता है। यह हर साल ईस्टर से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए दुख और पीड़ा का प्रतीक है। साथ ही यह दिन हमें सिखाता है कि त्याग और प्रेम ही सच्चे उद्धार का रास्ता हैं।

गुड फ्राइडे और ईस्टर को लेकर मुंबई के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई के अधिकांश चर्च (गिरजाघर) डेढ़ से दो सौ साल पुराने हैं। अनेक चर्चों को ऐतिहासिक विरासत (हेरिटेज) घोषित किया गया है। ईसाई बाहुल्य क्षेत्रों में समाज के लोग गुड फ्राइडे से लेकर मंडे ईस्टर तक गिरजाघरों में विश्व शांति एवं लोक कल्याण के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना करेंगे। इसी कड़ी में दक्षिण मुंबई के कोलाबा, भायखला, मझगांव, बांद्रा, माहिम, अंधेरी, मालाड पश्चिम के ओर्लेम, दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी, भायंदर पश्चिम के उत्तन आदि परिसरों में स्थित गिरजाघरों को बिजली की रंगीन लड़ियों से सजाया गया है।

मुंबई कैथलिक सभा की उपाध्यक्ष एंड्रिना पुटमन ने कहा कि गुड फ्राइडे को ब्लैक डे यानी काला दिन भी कहा जाता है। लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, जिस दिन किसी की मृत्यु हुई हो, उसे ‘गुड’ यानी अच्छा क्यों कहा जाता है ? संसार में जब भी पाप बढ़ता है, तो उसे रोकने के लिए किसी पुण्य आत्मा का जन्म जरूर होता है। दुनिया में बढ़ते पाप को रोकने के लिए प्रभु ईसा मसीह का जन्म बेथलहम में हुआ था। प्रभु ईसा मसीह समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहते थे इसलिए उन्होंने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया लेकिन लोगों पर अत्याचार करने वाले लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के विरुद्ध अफवाह फैलानी शुरू कर दी। इन आरोपों के कारण प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया। गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान को याद दिलाने वाला दिन है। ईसा मसीह ने इस दिन संसार को अलविदा कहा था लेकिन फिर भी इसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है क्योंकि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के लिए बलिदान देकर पूरी दुनिया को धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी थी। जहां एक ओर गुड फ्राइडे को प्रभु ईसा मसीह संसार को अलविदा कह गए थे, वहीं लगभग दो दिन बाद रविवार के दिन प्रभु ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए। गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ईस्टर के नाम से जाना जाता है।

● आवर लेडी ऑफ लूर्डेस चर्च
मालाड पश्चिम के मार्वे रोड, ओर्लेम में स्थित आवर लेडी ऑफ लूर्डेस चर्च में गुड फ्राइडे और ईस्टर के लिए ‘पवित्र सप्ताह-2025’ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार 12 अप्रैल को पाम संडे की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद के बाद शाम को चर्च में सामूहिक प्रार्थना के लिए जुलूस निकाला गया। पाम संडे पर 13 अप्रैल को
सुबह 6 बजे से कई भाषाओं में प्रार्थना की गई। पुण्य गुरुवार 17 अप्रैल को चर्च मैदान पर विश्राम वेदी के समक्ष आराधना की जाएगी। गुड फ्राइडे पर 18 अप्रैल सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम रखे गए हैं। शनिवार 19 अप्रैल को ईस्टर जागरण सेवा के तहत चर्च के मैदान पर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की जाएगी। ईस्टर पर रविवार 20 अप्रैल को सुबह से दोपहर तक विभिन्न सत्रों में अनेक भाषाओं में सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...