गैस सिलेंडर की कमी के बीच ऑनलाइन ठगी बढ़ीमुंबई पुलिस ने शुरू की जागरूकता मुहिम।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस ने गैस सिलेंडर की कमी के चलते बढ़ रही ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए शहर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पूर्व उपनगर के चेंबूर इलाके से इस अभियान की शुरुआत की गई है, जहां पुलिस झोपड़पट्टी क्षेत्रों में जाकर लोगों को सतर्क कर रही है।

दरअसल, ईरान-इज़राइल युद्ध के कारण देशभर में गैस सिलेंडर की भारी कमी देखी जा रही है। लोग घंटों कतार में खड़े होकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं।ठग नागरिकों के मोबाइल पर गैस बुकिंग से जुड़े फर्जी मैसेज भेजकर ओटीपी मांग रहे हैं। ओटीपी मिलते ही कुछ ही मिनटों में बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। इसके अलावा फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाइन भुगतान कराने के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।

पिछले कुछ दिनों में मुंबई में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज किया है।चेंबूर पुलिस पिछले चार दिनों से लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क कर रही है और खासतौर पर झोपड़पट्टी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवळे के अनुसार, इस अभियान को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इससे ठगी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...