ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुकुल महाविद्यालय का शिलान्यास।

Date:

जौनपुर।मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज शाहगंज के दुमदुमा, सोइथा कला में एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। विधायक रमेश सिंह ने अपनी निधि से विद्यालय को सहयोग प्रदान किया, जबकि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या सिंह ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।विद्यालय परिसर में पूजन-अर्चना के साथ रमेश सिंह और श्रीमती विद्या सिंह ने शिलान्यास किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय ग्रामीण युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा और नैतिक मूल्यों का केंद्र बनेगा।विधायक रमेश सिंह ने संबोधन में कहा, “शिक्षा समाज के उत्थान का आधार है। यह विद्यालय पूरे विधानसभा में उच्च शिक्षा सुनिश्चित करेगा, जिससे युवा पलायन से बचेंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, बुजुर्गों एवं सम्मानित व्यक्तियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगे भी शिक्षा क्रांति की दिशा में नवनिर्माण की उम्मीद जताई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...