ग्राम देवी मां काली अब नए मंदिर में विराजमान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

लोगों की आस्था और भक्ति का केंद्र रही अयोध्या जिले के ग्राम सभा चितावां अंतर्गत तिलकराम पूरा की ग्राम देवी मां काली अब अपने नए मंदिर में विराजमान हों गई। रविवार से मंगलवार तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में 3 दिनों तक विधि विधान से पूजा पाठ कर मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। उक्त प्राण प्रतिष्ठा स्व. श्री राजदेव तिवारी के पुत्र एडवोकेट देवलशंकर त्रिपाठी (डीएस त्रिपाठी) के मार्गदर्शन आचार्य पं. वेद प्रकाश मिश्र व सहयोग पं. रामचंद्र मिश्र द्वारा कराया गया।

इस पुण्य के काम में यथासंभव तिलकराम पूरा के ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों ने मदद कर इस धार्मिक अनुष्ठान के गौरवशाली साक्षी बनें। एडवोकेट डीएस त्रिपाठी ने बताया कि मां काली कई सालों से बगीचे में एक ढेरे के पेड़ के नीचे मिट्टी की बनीं उनकी मूर्ति थी। गांव वाले वहीं बगीचे में जाकर पूजा पाठ के साथ कराही देकर अपनी मन्नतें पूरी करते थे। तभी से मां काली झलियाहिया काली मां के नाम से प्रसिद्ध हो गई। त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 23 दिसंबर 2021 को स्व. इंद्रादेवी की स्मृति में उक्त परिसर की साफ-सफाई की गई। तथा एक चबूतरे का निर्माण कराया गया। उसके ऊपर छोटा मंदिर बनवाया गया।

मां के आशीर्वाद से नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ विधिवत पूजा पाठ कराया गया। जिसमें सभी ग्रामवासी शामिल हुए। एडवोकेट त्रिपाठी द्वारा किए गए उक्त धार्मिक अनुष्ठान की चहुंओर प्रसंशा हो रही है। बता दें कि स्व. श्री राजदेव तिवारी शुरू से सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, फगुआ समेत कई धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते थे। उन्हीं के आशीर्वाद से आज तक ऐसे धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए मंजू पांडेय, दिनेश तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, रमाशंकर तिवारी, विनय तिवारी, अनुराग पांडेय, ॠषिकेश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, अविनाश तिवारी समेत सभी ग्रामवासियों ने सहयोग किया। एडवोकेट डीएस त्रिपाठी ने इस सहयोग के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...