घाटकोपर के वी .आई. के विद्यालय में वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

स्कूल स्तर पर छात्रों के साथ-साथ बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से, शिक्षा निरीक्षक बृहन्मुंबई उत्तर प्रभाग और एन वार्ड विज्ञान प्रदर्शनी और सह-शालेय समिति ने 2 दिसंबर से ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ विषय पर वार्ड स्तरीय स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया है।

२ दिसंबर 2024. से ४ दिसंबर तक के वी.आई. के. घाटकोपर पब्लिक स्कूल, घाटकोपर (पश्चिम) में किया गया है। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहन्मुंबई उत्तर विभाग के शिक्षा निरीक्षक डाॅ. मुश्ताक शेख द्वारा किया जाएगा तथा उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सयाजी मेहेत्रे एवं डॉ. आनंद भलाल उपस्थित रहेंगे।

विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया जायेगा.। यह पुरस्कार 4 दिसंबर 2024 को दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रों की सराहना के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय काशेलिकर उपस्थित रहेंगे।

इस प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए छह. शिक्षा उप निरीक्षक एवं वार्ड अधिकारी संतोष कंटे के मार्गदर्शन में के.वी. के. घाटकोपर पब्लिक स्कूल की रीमा डिसूजा, मुख्य संयोजक संतोष भारमल और सभी सह-संयोजक, आयोजन समिति सह-संयोजक मेहनत कर रहे है ऐसा विवेक विद्यालय के प्राचार्य विवेक थोरात ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...