मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर, घाटकोपर पूर्व विधानसभा के पंतनगर वाधवा मंडल के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने समर्पण ब्लड बैंक एवं रक्त केंद्र में एक नए प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित किया। विधायक पराग शाह के मार्गदर्शन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में थैलेसीमिया जैसी रक्त संबंधी बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कर्तव्यपरायणता का अनुसरण करते हुए, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रचित कुमार त्रिवेदी, अजय बागल, संजय (बाबू) दरेकर, अनीता ताई अतितकर, सचिन भोसले और सागर आहेर ने रक्तदान के लिए एक-एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को गोद लेने की जिम्मेदारी ली।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर पूर्व मुंबई जिला अध्यक्ष दीपक दलवी, भावेश भानुशाली, भाजपा महाराष्ट्र के प्रवक्ता और पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट, समर्पण ब्लड बैंक के डॉ. नितिन मनियार, दर्शना बेन उपाध्याय, अनुताई खत्री, वीणा लाड, गीताताई अविनाश जाधव, प्रिया बने, मयूर लोडया, आनंद पाठक, परेश देवानी, सरिता सिद्धू, सचिन सिद्धू और मंडल के अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


