चाँदीवली में भाजपा सदस्यता पंजीकरण अभियान के अवसर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संपूर्ण देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में पर मुंबई में भाजपा सदस्य पंजीकरण अभियान कार्यशाला की बैठकें हो रही हैं और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।.

इसी तरह गत दिनों साकीनाका के किशोर सेठिया नगर, 90 फीट रोड पर चांदीवली विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश मोरे के नेतृत्व में मुंबई भाजपा अध्यक्ष और सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार के मार्गदर्शन में, भाजपा सदस्य पंजीकरण अभियान कार्यशाला की बैठक पूर्व विधायक, मुंबई महासचिव/सदस्यता अभियान प्रमुख सुनील राणे की उपस्थिति में आयोजित की गई। चांदीवली विधानसभा से 47,500 प्राथमिक सदस्य पंजीकृत किए गए हैं।

इस बैठक में मुंबई उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, जिला अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक सुषम सावंत, विधानसभा अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक प्रकाश देवजी मोरे, विधानसभा चुनाव प्रमुख पूर्व नगरसेवक हरीश भांडिरगे, मुंबई सचिव पूर्व नगरसेवक सीताराम तिवारी, सदस्य अभियान आयोजक महासचिव वी.एस. सैनी और सदस्य अभियान सह-संयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा जिला महासचिव वीरेंद्र दुबे और चांदीवली विधान सभा पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष और अन्य सेल के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा के आयोजक प्रकाश मोरे ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...