चांदीवली के जरीमरी स्थित सेवक नगर में बढ़ती हुई गंदगी से बीमारियों का प्रकोप.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

एक तरफ संपूर्ण देश में केंद्र तथा राज्य सरकारों की ओर से स्वच्छ भारत अभियान लंबे समय से चलाया जा रहा है वहीं देश के जाने माने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की सुरक्षा दीवार से सटी जरीमरी के सेवक नगर में बढ़ती हुई गंदगी और कचरे के ढेर से स्थानीय नागरिक त्रस्त हैं।

वार्ड क्रमांक १६२ में साफ सफाई के लिए नियुक्त दत्तक बस्तियों द्वारा यहां के गटर और गलियों की साफ सफाई न किए जाने से बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों की कुर्ला एल वार्ड के संबंधित अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद भी मनपा साफ सफाई को लेकर गंभीर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदीवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाली जरीमरी की सेवक नगर झोपड़पट्टी में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है इस कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि पिछले दो साल से मुंबई मनपा प्रशासक के अधीन चलाई जा रही है। इस कारण मुंबई के पूर्वी और पश्चिम उपनगर की झोपड़पट्टियों में गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। ठीक इसी तरह जरीमरी के सेवक नगर, परेरा चाल में शौचालय और गटर की साफ सफाई न किए जाने से नागरिक त्रस्त हैं।

इस झोपड़पट्टी में व्याप्त गंदगी और अन्य समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे पूर्व नगरसेवक तथा शिवसेना उपविभाग प्रमुख डॉ एस अन्नामलाई ने बताया कि वार्ड क्रमांक १६२ में साफ सफाई के लिए नियुक्त दत्तक बस्ती संस्थाओं द्वारा कम मजदूरों के बल पर यहां की साफ सफाई कराई जाती है। जबकि एक दत्तक बस्ती के अधीन१६ से १७ मजदूरों को रखा जाना चाहिए। इसके अलावा दत्तक बस्तियों की ओर से घर घर से कचरा लेने का भी प्रावधान है किंतु यहां नियुक्त दत्तक बस्तियों द्वारा सेवक नगर, परेरा चाल में शौचालय और गटर की साफ सफाई न किए जाने से बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। जिसके कारण डॉक्टर एस. अन्नामलाई ने सेवक नगर में साफ सफाई के लिए नियुक्त दत्तक बस्ती संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...