मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

शिवसेना चांदीवली विधानसभा के विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने आज 14 मार्च 2025 को शिवाजी विद्यालय मैदान, काजूपाड़ा, कुर्ला पश्चिम में एक भव्य होली उत्सव का आयोजन किया। विधायक दिलीप लांडे ने होली की रस्म अदा की और होली जलाई। दूसरे दिन मैदान में रंग उत्सव मनाने के लिए लांडे मामा के माध्यम से यहां विशेष तैयारी की गयी थी।
इस रंगपंचमी के इस उत्सव में रंगों के भव्य प्रदर्शन के लिए विशेष रंग-बिरंगे मंडपों का निर्माण किया गया था। रंग बिरंगी पिचकारियों से रंग उड़ाए गए और इस मौके पर चांदीवली से बड़ी संख्या में शिव सेना पदाधिकारी शामिल हुए और होली के त्योहार जमकर आनंद उठाया।
इस अवसर पर विधायक दिलीप लांडे और युवा सेना के कार्यकारिणी सदस्य प्रयाग लांडे ने उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।. इस दौरान होली खेलने वालों के लिए पानी के टैंकर और पाव भाजी की व्यवस्था की गई थी।


