मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मुम्बई: चेंबूर के जाने माने युवा समाजसेवक राजा भाऊ सोनटक्के को पिछले दिनों लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सोनटक्के को यह पुरस्कार उनके द्वारा सामाजिक, चिकित्सा और शैक्षणिक और पर्यावरण क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को संज्ञान में लेते हुए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी सकुंडे और यूरोपियन यूनियन हेड डॉ इवान गैसीना द्वारा प्रदान किया गया।
बता दें कि राजा भाऊ सोनटक्के पिछले तीस सालों से मछली, पक्षियों को निरंतर नवी मुंबई के वासी ब्रिज पर खाना खिलाने का पुण्य कार्य करते आ रहे हैं। इसके अलावा गरीब फुटपाथ के किनारे रहने वाले अनाथ बच्चों को समय समय पर मदद करने का कार्य करते आ रहे हैं। कोरोना काल में राजा भाऊ ने बड़ी संख्या में मरीजों को अस्पताल में दवाओं के अलावा प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में भेजने का भी कार्य किया है।
वे मुंबई की अनेक सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं के साथ साथ हिन्दू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष हैं। इस संगठन के माध्यम से राजा भाऊ पिछले काफी समय से कश्मीरी हिंदुओं को पुनः उनके घर वापसी किए जाने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं। राजा भाऊ को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड का पुरस्कार मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।


